UP Madarsa Portal 2025:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी मदरसों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने हेतु UP Madarsa Portal 2025 की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल की मदद से राज्य के सभी मदद से शिक्षा से संबंधित जानकारी विभिन्न सुविधाएं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। Also Read:- UP Pension Scheme 2025 Online Application (SSPY New List)
तो आज के इस लेख के तहत हम आपको यूपी मदरसा पोर्टल 2025 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे पोर्टल का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं आवेदन करने की प्रक्रिया आदि देने वाले हैं। हमारा सभी नागरिकों से निवेदन है कि वह लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। जिससे कि जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकृत होकर विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
Table of Contents
UP Madarsa Portal 2025
राज्य के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यूपी मदरसा पोर्टल 2025 को जारी किया गया है। इस पोर्टल के तहत राज्य के सभी अल्पसंख्यक छात्रों को मदरसों से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही यह पोर्टल मदरसों में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी सार्वजनिक रहेगी। आपको बता दें की राज्य में 10,000 से अधिक मान्यता प्राप्त मदरसों और 560 सरकारी मान्यता प्राप्त मदरसा साइट पर अपना विवरण ऑनलाइन पोस्ट करना आवश्यक होगा।राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षकों और छात्रों को घर पर विभिन्न प्रकार की सेवाओं और सुविधाओं तक पहुंच प्राप्त होगी।

उत्तर प्रदेश की अल्पसंख्यक मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने 18 अगस्त को यूपी मदरसा पोर्टल की शुरुआत की है। मदरसा पोर्टल के माध्यम से शिक्षण पदों एवं कार्यरत कर्मचारियों की भर्ती हेतु रिक्त पदों की जानकारी भी उपलब्ध करायी जायेगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए UP Madarsa Portal 2025 से प्रणाली पारदर्शिता भी उत्पन्न होगी।
Overview of Madarsa Portal 2025
| योजना का नाम | यूपी मदरसा पोर्टल |
| आरम्भ की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
| वर्ष | 2025 |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| उद्देश्य | राज्य में उपस्थित सभी मदरसों की जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना |
| लाभार्थी | राज्य के सभी |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://madarsaboard.upsdc.gov.in/ |
यूपी मदरसा पोर्टल का उद्देश्य
यूपी सरकार द्वारा UP Madarsa Portal को शुरू करने का मुख्य उदेश्य राज्य में पढ़ने वाले सभी छात्रों को उनके मदरसे से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही पोर्टल की शुरुआत से मदरसों में भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता और शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। ताकि सभी शिक्षित हो सकें। अब यूपी मदरसों में पढ़ने वाले एवं पढ़ाने वालों के साथ साथ अन्य नागरिक भी किसी भी मदरसे जी जानकारी और उस मदरसे में दी जाने वाली सुविधाओं को यूपी मदरसा पोर्टल के तहत घर बैठे जान सकते है।
UP Madarsa Portal के लाभ एवं विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी मदरसा पोर्टल को हाल ही में जारी किया गया है। इस पोर्टल के तहत छात्र छात्रवृत्ति और शिक्षकों और मदरसा कर्मचारियों के वेतन के भुगतान सहित अन्य मुद्दों के लिए ऑनलाइन सहायता भी प्रदान करता है।
- इसके साथ ही इस यूपी मदरसा पोर्टल पर राज्य में 6725 अधिकृत मदरसों पर सभी महत्वपूर्ण विवरण प्राप्त किया जा सकता है।
- राज्य के सभी छात्र एवं छात्राएं वेब का उपयोग करके शीघ्रता से सरकारी आदेश और कार्यालय आदेश प्राप्त कर सकते हैं।
- आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के सभी अनुदानित और गैर अनुदानित मदरसों के शिक्षकों के पद, कार्य करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए खाली पदों से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध की जाएगी।
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए यूपी मदरसा पोर्टल के माध्यम से आवेदकों को किसी भी सरकारी विभागीय कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- इस मदरसा एजुकेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश, ने सभी मदरसों- सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त- को ऑनलाइन सुलभ बना दिया है।
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Madarsa Portal के तहत प्रणली में पारदर्शिता उत्पन्न होगी।
यूपी मदरसा पोर्टल के तहत दी जाने वाली सुविधाएं
उत्तर प्रदेश सरकार पोर्टल के माध्यम से सभी छात्रों को निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान करेगी। जोकि इस प्रकार है:-
- मदरसा स्टाफ रिपोर्ट
- मिनी आईटीआई रिपोर्ट
- ऑफिस पदाधिकारी पता
- मदरसा इंस्टिट्यूशन रिपोर्ट
- मदरसों की संख्या और उनके स्थल की सूचनाएं
- मदरसा लॉगइन, मदरसा सोसाइटी नवीनीकरण स्थिति
- मदरसे में होने वाली परीक्षा का आयोजन और उनके संचालन की सूचना
- मदरसा छात्र विवरण, परीक्षा केंद्र व छात्र रिपोर्ट कक्षावार पाठ्यक्रम की सूची
- आप यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के बारे में पोर्टल पर जानकारी प्रदान की जाएगी।
- इसके साथ ही पोर्टल के तहत बोर्ड के द्वारा संचालित कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
- राज्य सरकाए द्वारा पोर्टल के तहत परीक्षा फॉर्म, परीक्षा शुल्क विवरण, परीक्षा परिणाम, परीक्षा दिशानिर्देश, मॉडल पेपर आदि की सुविधा भी प्रदान करेगी।
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के कार्य
- राज्य के सभी संचालित मदरसों में परीक्षा की योजना बनाने और उन्हें संचालित करने के लिए इस पोर्टल की शुरुआत की है।
- यूपी मदरसा बोर्ड बोर्ड के तानिया, फोकानिया और आलिया स्तर के नियमों का पालन करने वाले मदरसों को मान्यता देगा।
- सभी विद्यार्थियों हेतु पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए समिति का गठन किया गया था।
- इसके साथ ही मदरसों के अनुदान, संचालन और नियंत्रण कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी।
UP Madarsa Portal 2025 पर पंजीकरण कैसे करें?
- राज्य के सभी इच्छुक आवेदकों को पोर्टल पर पंजीकृत होने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जोकि इस प्रकार है:-
- सर्वप्रथम आपको यूपी मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको मदरसा पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर मांगी गई जानकारी तथा कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप बहुत आसानीपूर्वक मदरसा पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।
यूपी मदरसा पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको यूपी मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Madarsa Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर मांगी गई Registration Id और Password के साथ साथ अन्य जानकारी दर्ज कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप बहुत आसानीपूर्वक मदरसा पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।
उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल पर इंस्टिट्यूट लिस्ट देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको यूपी मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Public Reports के ऑप्शन पर क्लिक करके Madarsa Institution Report पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। इस पेज के तहत आप अपने ज़िले का चयन कर क्लिक करेंगे।
- जैसे ही आप जिले का चयन करते ही आपके सामने सभी Institute की लिस्ट आ जाएगी।
- इस प्रकार आप बहुत आसानीपूर्वक मदरसा पोर्टल के तहत इंस्टीट्यूट की सूचि देख सकते है।

